👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव बछलौता में बुधवार को शांति देवी की पुण्य स्मृति पर शांति चरण चेरी टेबल ट्रस्ट द्वारा अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को उपहार देकर भी सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि जनपद के गांव बछलौता में शांति चरण टेबल ट्रस्ट द्वारा अव्वल आने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को शील्ड, रेंजर साइकिल, लैपटॉप और 15 हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के मालिक संजय कुमार ने बताया कि स्कूल में गांव के बच्चे भी पढ़ते हैं और अव्वल नंबर लाते हैं। हम हर साल बच्चों को अव्वल नंबर लाने पर सम्मानित करते रहेंगे।


























