वीडियो देखेः
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस डुप्लीकेट सामान बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिलखुवा पुलिस ने नामी कंपनी सूर्या की नकली चप्पल बनाकर उसे बेचने के आरोप में एक फैक्ट्री का खुलासा कर एक आरोपी रोहित पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है।
मामला पिलखुवा के बजरंगपुरी की है जहां सूर्या कंपनी के नाम से एक मकान में डुप्लीकेट चप्पल बनाई जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से सूर्या चप्पल मार्का स्टीकर, लोगो मार्का थैला, छपाई पैड, अधबनी चप्पलों की तनी, रेपिंग पेपर, चार बोरी में 106 डिब्बे, चप्पल बिना मार्का, चप्पल बनाने के उपकरण/मशीन, अधबना माल, आठ पत्ते साईनिंग स्टीकर, 4 पेन्ट के डिब्बे आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने फिलहाल कापी राईट एक्ट व अन्य दाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
हापुड़ में गुरुवार को खुलने जा रहा है Goli Vada Pav





























