समर्थन मूल्य से सरसों के दाम एक हजार रुपए कम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में सरसों के दाम सरकारी समर्थन मूल्य से करीब एक हजार रुपए कम होने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसान एमएसपी पर सरसों की खरीद शुल्क करने की मांग कर रहे है। किसानों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
हापुड़ मंडी में करीब रोजाना 50 कुंतल सरसों की आवकें हो रही है। इससे अतिरिक्त राजस्थान की मंडियों से भी सरसों ट्रकों द्वारा लाई जा रही है। हापुड़ मंडी में सरसों का भाव 4700-4800 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रही है, जबकि सरकार का समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल है। सरकारी खरीद शुरु न होने पर किसान को गेहूं सस्ते दामों पर बेचनी पड़ रही है।

हापुड़ मंडी में सरसों का लिवाल एक्सपेलर तेल मिल व स्टाकिस्ट है। स्टाकिस्ट का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद खाद्य तेलों में उछाला आएगा और सरसों के भाव भी बढ़ेंगे, यानि कि भविष्य में सरसों में तेजी आंक रहे है। हापुड़ मंडी में मंडी शुल्क की चोरी करके जरौठी रोड पर बने अवैध गोदामों मे हर साल लाखों बोरी सरसों का स्टाक किया जाता है। जरौठी रोड और उसके आस-पास सैकड़ों अवैध गोदाम बने है जिनमें गेहूं, चावल, सरसों तथा दलहन के भारी स्टाक किए जाते है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


































