राशन का चावल खरीदने पहुंचे बिचौलिए, उपभोक्ता के द्वार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन के चावल की खपत की आटा यूनिटों की बढ़ती हुई मांग का यह असर दिखाई देने लगा है कि खरीददार अब उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचने लगे है।
ऱाशन की दुकानों के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं को चावल व चावल तथा गेहूं मुफ्त में वितरित किया जा रहा है, जो उपभोक्ता की खपत से ज्यादा है। दूसरी ओर खुले बाजार में श्रमिकों व आटा यूनिटों की मांग से राशन के चावल के दामों में निरंतर तेजी बनी है जिसका नतीजा यह दिखाई दे रहा है कि बिचौलिए उपभोक्ता के घर पहुंच कर चावल व बाजरा रहे है।
बिचौलिए चावल 28 रुपए तथा बाजरा 18 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद रहे है और फिर पक्काबाग व भगवती गज में ठिकानों पर बेच कर भारी मुनाफा कमा रहे है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























