👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ-बुलंदशहर रोड पर बिजली के खंभे शिफ्ट न होने के कारण सड़कों के चौड़ीकारण का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। ऊर्जा निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। करीब सवा तीन करोड़ रुपए से बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने का कार्य कराया जाएगा।
आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी द्वारा शिफ्टिंग का पैसा जमा कराया जा चुका है। मेरठ रोड पर धीरखेड़ा और बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप तक डिवाइडर बनाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। चौड़ीकरण के लिए खुदाई भी कराई जा चुकी है।
बता दें कि सोमवार तक बिजली के नए खंभें और तार उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद खभों की शिफ्टिंग कराई जाएगी।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261






























