हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान, जिला अध्यक्ष हापुड़ अमित त्यागी जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे जहां उन्होंने 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई झड़प में मारे गए किसान शुभकरण की अस्थियां गंगा में विसर्जित की।

आपको बता दें कि 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़प हुई थी। ऐसे में 21 वर्षीय शुभकरण की मौत हो गई थी। शुभकरण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी जो कि गांव बल्ले के भटिंडा जिले का रहने वाला था। भाकियू महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने बताया कि शुभकरण ने किसानों के हित के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान गंवा दी। साथ ही उन्होंने शुभकरण को शहीद का दर्जा दिलाने की भी मांग की है। इस दौरान राकेश चौधरी, प्रवीण मलिक, मनोज त्यागी, विनीत त्यागी, शमशाद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483


























