हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता ने इंसाफ की मांग की है।

जानकारी के अनुसार एक युवती ने बताया कि वह थाना देहात क्षेत्र के गांव असोड़ा स्थित गैस एजेंसी पर नौकरी करती है। गैस एजेंसी के पास उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात सिपाही मनीष रहता है जो की विवाहित है। मनीष हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में तैनात है। महिला का आरोप है कि लगभग आठ महीने से वह उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। विरोध करने पर धमकी भी देता है। पीड़िता ने जब हापुड़ कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया तो आरोपी ने माफी मांगी और फैसला कर लिया लेकिन कुछ दिन बाद वह अपनी फिर से युवती को परेशान करने लगा और आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। आरोपी कांस्टेबल ने जबरन युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता लगातार विरोध करती रही। 18 मार्च को एक बार फिर आरोपी गैस एजेंसी पहुंचा और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इंसाफ के लिए पीड़िता हापुड़ कोतवाली पहुंची और मामले में इंसाफ मांगा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























