हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित किसान कोल्ड स्टोर के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे लगा बिजली का एक खंभा टूट कर अचानक हाईवे की ओर झुक गया जिसके चलते आसपास के लोगों के साथ-साथ राहगीरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और बिजली के क्षतिग्रस्त खंभे को दुरुस्त करें।

मामा शुक्रवार की शाम का है जब किसान कोल्ड स्टोरेज के सामने बिजली का एक खंभा अचानक टूट गया जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई राहगीर हादसे की चपेट में नहीं आया। फिलहाल बिजली का यह खंभा तारों की बैसाखी के सहारे खड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों की जान आफत में है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























