हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी मंगलवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां दवाई वितरण के दौरान अव्यवस्थाओं को देखकर वह दंग रह गए और उन्होंने मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों को भी डाटा और कहा की कतार में लग कर ही दवाईयों का वितरण हो।
दरअसल हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी अचानक मंगलवार की दोपहर गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने रजिस्टर आदि की जांच की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के कमरों के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण भी किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दवाई वितरण केंद्र पर पहुंचे सीएमओ अव्यवस्था देख भड़क गए जिन्होंने निर्देश दिए कि कतार में ही लोगों को दवाईयों का वितरण होना चाहिए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























