हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने दो युवकों के साथ हुई मार पिटाई के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मनीष कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी शहाबुद्दीन नगर हाफिजपुर की तहरीर के आधार पर हाफिजपुर के गांव अकड़ोली के वीर सिद्धू, अभिनव सिद्धू समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मनीष ने दी तहरीर के अनुसार उसके चाचा के बेटे करूण और विनेश पेट्रोल पंप अकड़ोली में नौकरी करते हैं। मामला 25 मार्च का है जब शाम करीब 4:30 बजे दोनों कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए दुकान पर गए हुए थे। तभी आरोपी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने शराब की बोतल तोड़कर कांच से हमला भी किया जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


































