शराब के गोदाम का मालिक पुलिस पकड़ से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस शराब के एक गोदाम के मालिक को खोज रही है, जहाँ तस्करी की शराब का बड़े पैमाने पर भंडारण होता था और जिसकी अगुवाई में शराब बिकी के ठिकानों पर सप्लाई की जाती थी।
ज्ञातव्य है कि थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक कैंटर व गोदाम से 731 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी, जो पंजाब में बिक्री के लिए थी। यह शराब पहले तस्करी कर पंजाब से लाई गई और फिर गोदाम में छिपा कर रखी गई थी। यह गोदाम मसूरी-गुलावठी मार्ग पर स्थित यूपीएसआईडीई औधोगिक क्षेत्र में है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के वेव सिटी ग्रामीण के गांव पूठी का नरेन्द्र प्रमुख एक कार में सवार होकर शराब से लदे कैंटर के आगे-आगे चलता था और शराब को गन्तव्य तक पहुंचाता था। पुलिस गोदाम मालिक व नरेन्द्र प्रमुख की तलाश में छापामारी कर रही है, परन्तु आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस इससे पहले पूठी के देवेन्द्र व कैंटर चालक अनुज को जेल भेज चुकी है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537

एलायंस क्लब हापुड़ महक की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें



























