हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका, भाजपा की वरिष्ठनेत्री व समाज सेविका अलका निम के आवास पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेली गई। वहीं झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। अपने बीच राधा-कृष्ण की झांकियां देख सभी खुद को नृत्य करने से रोक ना सके और उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शिव नगर में अलका निम के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुलाल लगाकर परस्पर होली की शुभकामनाएं दी। भजनों पर झांकियों ने नृत्य किया और माहौल भक्ति के रंग में रंग दिया। होली और भक्ति का रंग लोगों पर इस कदर चढ़ा कि वह भी झांकियों के साथ नृत्य करने लगे। महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बेहद सुंदर कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की और अलका निम और उनके परिजनों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर अर्चना कंसल, पवन गर्ग, पूनम गुप्ता, पायल गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, मुदित आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























