हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर पिछले कई दिनों से पानी की लीकेज हो रही है जिसकी वजह से साफ पानी बर्बादी की भेंट चढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बार तो इसे दुरुस्त भी किया गया था लेकिन उसके बावजूद पानी की बर्बादी फिर से होने लगी। आलम यह है कि गढ़ रोड पर अक्सर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। संबंधित विभाग लापरवाही बरत रहा है।

हापुड़ की गढ़ रोड पर पिछले लगभग डेढ़ महीने से अंडरग्राउंड पाइपलाइन लीक हो गई है जिसकी वजह से पानी की बर्बादी लगातार हो रही है। यहां पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। संबंधित विभाग मामले में लापरवाही रत रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस टूटी पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065




























