हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरामपुर बाढ़ली में दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर मार पिटाई का मामला सामने आया है। इस दौरान मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दे कि गांव बहरामपुर बाढ़ली के रहने वाले वसीम अकरम ने बताया कि मामला शुक्रवार का है। जब दोपहर करीब 2:00 बजे चार लोग घर में घुस आए और बच्चों व उसकी पत्नी फरजाना के साथ मारपीटाई की। मामले से जुड़ा वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया व जमकर गाली गलौज किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह घायलों को चिकित्सक के यहां पहुंचाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586




























