हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब सुशील पुत्र मूलचंद निवासी सोलाना धौलाना बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से संतुलन खो बैठा और टक्कर लगने के बाद उसकी मौत हो गई। यह हादसा धौलाना में तहसील के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























