👁 0 views Views
अवैध अड्डों से पियक्कड़ मदिरा न खरीदें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला आबकारी अधिकारी जनपद हापुड़ ने मदिरा पीने वाले लोगों से अपील की है कि वे अवैध अड्डों से बिकने वाली अवैध मदिरा का सेवन न करें क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली मदिरा जहरीली हो सकती है, जो स्वास्थ्य व नेत्र ज्योति के लिए खतरा है।
आबकारी अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अवैध मदिरा अड्डों की सूचना आबकारी विभाग को दें। सूचना प्रेषक का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























