हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): होली पर्व के चलते पुलिस-प्रशासन लगातार शराब के ठेकों पर अभियान चला रहा है। शुक्रवार को देहात क्षेत्र में भी शराब के ठेकों की जांच की गई जहां पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रजिस्टर, बारकोड आदि चैक किए और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, देहात थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र, आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता, चौकी चार्ज अनिल यादव ने देहात क्षेत्र में मौजूद शराब के ठेकों का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ठेके पर मौजूद सेल्समैन को हिदायत दी कि ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी ओवर रेटिंग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियम विरुद्ध शराब बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 25 मार्च को ड्राई-डे है। ऐसे में यदि कोई भी शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























