जानें-हापुड में शुक्रवार को कहां-कहां हुई सैम्पलिंग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम जिसमे श्री संदीप कुमार, श्री ओमप्रकाश, श्री शिवदास सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे,ने छापामार कर नमूने लिए।
सुपर स्वीटस एण्ड नमकीन हरोडा मोड सिम्भावली से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया।
राजीव शर्मा के प्रतिष्ठान ग्राम समाना से वनस्पति का एक नमूना संग्रहित किया गया 3. राहुल के प्रतिष्ठान छोटा मोहल्ला धौलाना से दही का एक नमूना संग्रहित किया गया। आशू किराना स्टोर पिलखुआ से सरसो के तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया ।सुमित कुमार मितल के प्रतिष्ठान बाजार बजाजा पिलखुआ से किशमिश का एक नमूना संग्रहित किया गया।कुल
05 नमूने संग्रहित किये गये। सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























