👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहार और चुनाव के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हापुड़ में आबकारी विभाग और पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एसडीम शुभम श्रीवास्तव और सीओ वरुण मिश्रा के साथ मिलकर गढ़ रोड, दिल्ली रोड आदि क्षेत्रों शराब के ठेकों का निरीक्षण किया और रजिस्टर को खंगाला। वहीं यह भी बताया कि सीसीटीवी को चालू रखें और एमआरपी से ऊपर माल न बेचें। नियमों का पालन कर शराब बेचने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बारकोड भी स्कैन किया गया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























