हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम में गुरुवार को श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ द्वारा फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। फाल्गुन महोत्सव में लठमार होली, इत्र वर्षा, भव्य दरबार, फूलों की होली खेली गई। साथ ही चंडी महारानी का भव्य श्रृंगार भी किया गया। झांकियां को देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से चंडी मंदिर पहुंचे। हापुड़ के भजन गायक मयंक शर्मा और मेरठ की वैष्णवी नाम देव ने भजनों से माहौल को आस्था के रंग में रंग दिया।
फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष में श्री चंडी धाम को विशेष रूप से सजाया गया जहां सैकडों की संख्या में श्रद्धालु श्री चंडी धाम में पहुंचे और फाल्गुन महोत्सव का हिस्सा बनें। झांकियां ने माहौल को आस्था के रंग में इस कदर रंगा की भक्त भी खुद को नृत्य करने से रोक ना सके। मां चंडी महारानी का आशीर्वाद लेकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























