👁 0 views Views
सेवा भारती के सौजन्य से समर्पण फाउंडेशन की मेडिकल टीम ने कुष्ठ आश्रम आकर स्वास्थ्य परीक्षण किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती के सौजन्य से समर्पण फाउंडेशन, दिल्ली के चिकित्सकों ने कुष्ठ आश्रम, हापुड पर एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित कर आश्रम निवासियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें 15 दिन की नि:शुल्क दवा दी। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने कहा कि सेवा भारती सेवा कार्यों मे सतत जुटी है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी उद्देश्य से यह नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया है। सेवा भारती के जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तथा शशी गोयल आदि उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























