👁 0 views Views
सांसद दानिश ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कुंवर दानिश अली ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद लिया।
सांसद कुंवर दानिश अली उत्तर प्रदेश के अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर संसदीय क्षेत्र से बसपा से निलम्बित सांसद है और अब कांग्रेस में शामिल होने से अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को बल मिला है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























