एनएसएस की स्वयंसेविकाओ ने दिया संदेश,ट्रैफिक रूल के पालन में ही सभी की भलाई है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन मे गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर के छठें दिन का विषय सड़क सुरक्षा व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखा गया। प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व सड़क सुरक्षा के नियमों व आवश्यकता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाएं। तत्पश्चात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दोयमी के प्रधानाचार्य दिलशाद अली निर्णायक के रूप उपस्थित रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कविता प्रतियोगिता में को प्रथम द्वितीय तृतीय के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। दिलशाद अली ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को बताया की राज्य सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कुछ सड़क कानून बनाए हैं। उन्होंने जानवरों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए भी कानून बनाए हैं हमें जागरूकता के साथ उन नियमों का पालन करना चाहिए वह स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का दायित्व भी निभाना चाहिए।सड़क पार करने के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग का इस्तेमाल नहीं करने वालों के लिए सड़क सुरक्षा का कोई महत्व नहीं होता है! काली और सफेद धारियां किसी कारण से बनाई गई हैं, और अपनी सुरक्षा के लिए, सड़क पार करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जान जा सकती है। । आत्मरक्षा ट्रेनर निधि राज ने सभी स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा के गुरु सिखाएं उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को सतर्क वह अपने आसपास के घटनाओं के प्रति जागरूकता रखने का संदेश दिया तथा स्वयं सेविकाओं को बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का लक्ष्य बालिका एवं उसकी शिक्षा को सक्षम बनाना है।बालिकाओ को शिक्षा ओर भागीदारी सुनिश्चित करना,कन्या भ्रूण हत्या को रोकना व बालिकाओ के अस्तित्व एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना।कार्यक्रम अधिकारी डॉ सर्वेश कुमारी ने कहा कि बेटियां परिवार समाज और देश की शक्ति का आधार है । शिक्षा द्वारा उन्हें सशक्त और मजबूत बनाने पर ही एक सुसंगठित समाज और देश का निर्माण संभव है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























