हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के परिसर में चार साल पहले 21 लाख 994 की लागत से शौचालय का निर्माण किया गया था। यह शौचालय राज्यसभा सांसद कांता कर्दम की निधि से बनाया गया था लेकिन कुछ दिन पहले शौचालय का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया था जिसके कारण एक कर्मचारी भी टैंक में गिरकर घायल हो गया था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो परिसर में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एआरएम रणजीत सिंह से वार्ता कर पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की और कार्यकारी संस्था को प्रकरण से अवगत कराया था। टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शौचालय के तैयार होने के पश्चात यात्रियों को राहत मिलेगी।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212




























