हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी शेरू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके मुर्गी पालन केंद्र में पल रही मुर्गियों को एक व्यक्ति ने पानी के ड्रम में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसका सेवन करने से करीब 500 मुर्गियों की मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शेरू के अनुसार गांव में उसने एक मुर्गी पालन केंद्र खोला हुआ है जिसमें लगभग 1000 मुर्गियां पल रही है। मामला सोमवार की रात का है जब गांव निवासी व्यक्ति ने मुर्गियों को पानी देने वाले ड्रम में जहरीला पदार्थ मिला लिया। इसका सेवन करने से मुर्गियों की मौत हो गई। जब आरोपी से पीड़ित ने कारण पूछा तो उसने अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज किया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093



























