21-22 मार्च को पता चलेगा मेरठ-हापुड़ से भाजपा प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट से भाजपा का कौन प्रत्याशी होगा, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी के नाम का फाइनल कर चुका है, अब बस बंद लिफाफा खुलना बाकी है। भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर बरकरार संशय से 21 या 22 मार्च की शाम तक पर्दा उठने की आशा है।
बता दें कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से एक दर्जन से अधिक दावेदार थे जिन्होंने होर्डिंग आदि के माध्यम से प्रचार शुरु कर दिया था परंतु मनोज गोयल पनीर वाले दावेदार तो पहली ही सीढी से लुढक गए इसके बाद एक-एक करके अन्य दावेदार भी लुढ़कते हुए चले गए। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मेरठ-हापुड़, लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत व विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले मत प्रतिशत व हार-जीत को लेकर गहन मंथन किया है। बंद लिफाफे से किसकी लाटरी खुलेगी यह तो अगले 48 घंटों में पता चलेगा।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























