कैश, हथियार व शराब पर पुलिस, प्रशासन की निगाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव घोषणा होते ही देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव को प्रभावित करने वाले संसाधनों की धर पकड़ हेतु पुलिस, प्रशासन सतर्क हो गया है।
जनपद हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बार में शराब का जखीरा व हथियारों की खेप पकड़ी है। पुलिस ने शराब व हथियार की पकड़ ले लिए सतर्कता और बढ़ा दी है। साथ ही कैश के परिवहन पर भी निगाह है। ऐसे में यदि किसी जरूरी कार्य से कैश लेकर चल रहे हैं तो उसका हिसाब रखें। कितने नोट हैं, बैंक से निकाले हैं तो उसका कागज, एटीएम की पर्ची साथ रखें। चुनाव में धनबल के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित न किया जाए, इसलिए चेकिंग शुरू हो चुकी है। आयकर अधिकारियों के अनुसार यदि 49 हजार से अधिक कैश है तो हिसाब देना जरूरी है। हिसाब नहीं दे पाए तो रकम जब्त कर ली जाएगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























