👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव वहापुर ठेरा निवासी 28 वर्षीय राहुल की रविवार को सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। वह किसी कार्य से रविवार को बुलंदशहर गया था जहां से वह देर शाम वापस लौट रहा था। इसी दौरान स्याना रोड पर लखावटी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों का मामले से अवगत कराया। जानकारी के अनुसार राहुल अविवाहित था जिसके पिता और बड़े भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में कोहराम मचा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























