हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता ने ननद को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उसने ससुराल पक्ष के लोगों से मामले की शिकायत की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने ननद को समझाने के बजाय विवाहिता को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। 14 मार्च को उसने अपनी ननद को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को दी। ननद को समझाने के बजाय आरोपियों ने पीड़िता पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया और गाली-गलौज कर अभद्रता की। साथ ही विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261


























