हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के साइबर थाने ने पति-पत्नी की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बरेली के सिविल लाइन के श्यान मोहम्मद सिद्दकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि 2023 में उसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल वह एमआईसी एंट्रेंस की तैयारी कर रहा है। कुछ दिन पहले अज्ञात आरोपी ने उसकी ईमेल और फेसबुक आईडी को हैक कर लिया था। फेसबुक से पीड़ित के भाई और भाभी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया और ईमेल आईडी पर एमबीबीएस के नोट्स, दस्तावेज, फोटो, अन्य डाटा भी चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























