👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में परिवार नियोजन के लिए 28 और 30 मार्च को शिविर लगाया जाएगा। महिला-पुरुषों को नसबंदी के लिए जागरूक किया जाएगा। 2021-22 में 1593 और 22-23 में 1790 लोगों ने नसबंदी कराई है जिनमे 90 फ़ीसदी से अधिक महिलाएं हैं। सीएमओ हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सीएचसी प्रभारी से कहा गया है कि आशा, आशा संगिनी, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से लक्षित दंपति तक संदेश पहुंचाया जाएं। मेगा नसबंदी कैंप गढ़मुक्तेश्वर, सिखेड़ा और धौलाना सीएचसी पर 28 मार्च को और 30 मार्च को हापुड़ सीएचसी पर आयोजित किया जाएगा।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























