किसान पी. जी. कालेज एन. एस. एस के स्वम सेवकों ने साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान पी0जी0 कालेज सिम्भावली हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (प्रथम और द्वितीय) के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिवा) का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई गोविन्द पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ कुंवर जीशान खान के नेतृत्व क्रमशः टोडरपु और हिम्मतपुर ग्राम में हुआ। शिविर का रिपोर्टिंग स्थल महाविद्यालय था। इस शिविर के द्वितीय दिन चयनित 50-50 स्वयं सेवक /सेविकाओं ने भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ ईश वंदना और दीप जलाने के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठे उठे, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें, का गायन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंजिनियर रमेश वर्मा उपस्थित रहें। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों /सेविकाओं के साइबर क्राइम एवं सुरक्षा विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ0 गोविंद पाण्डेय ने साइबर क्राइम की समस्या और उसके एहतियात के बारे बताया।कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई डा0 कुंवर जीशान ने डिजिटल पेमेंट में होने वाले साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया। तत्पश्चात स्वयं सेवक/सेविकाओं ने अपने अपने क्षेत्र में साइबर क्राइम और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के बारे भी अवगत कराया। इस अवसर पर ग्राम सचिवालय में हिम्मतपुर के ग्राम प्रधान बाबू मुजम्मिल व तोडरपुर से शाहिद अली, फैसल अहमद (पूर्व प्रधान) व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक /सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























