हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पिथनपुरा कंदोली में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मार पिटाई की। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में नौ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
पिथनपुरा कंदोला गांव के रहने वाले धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव के ही दबंग उसके घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे जिसका धर्मेंद्र ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और हमलावरों ने लाठी-डंडे और हथियारों को हाथों में लेकर पीड़ित के मकान पर हमला कर दिया और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। हमले के दौरान राहुल, नीटू, उदल, मुकुल, भीष्म सिंह समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं धर्मेंद्र ने थाने में नौ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

































