हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की बछलौता रोड काफी जर्जर अवस्था में थी जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा समस्या हो रही थी। ऐसे में क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए बाबूगढ़ से बुलंदशहर बॉर्डर तक बनी सड़क का गुरुवार को लोकार्पण हुआ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी जिसकी मरम्मत भी विभाग पांच वर्षों तक विभाग करेगा।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क का लोकार्पण फीता काटकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस मार्ग का निर्माण कराया गया है जिससे आसपास के रहने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इससे पहले बारिश के दिनों में यह सड़क तालाब का रूप ले लेती थी लेकिन सड़क के निर्माण के बाद सैंकड़ों ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























