31 मार्च को खुलेंगे सभी कोषागार व बैंक शाखाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के समस्त कोषागारों के साथ सरकारी लेन- देन का कार्य करने वाली सभी बैंक शाखाएं 31 मार्च को रविवार के दिन खुली रहेंगी। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस बारे में सभी जिलाधिकारियों, मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारियों, वित्तीय संस्थाओं को आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष की आखिरी तारीख होने से 31 को अधिक लेन-देन होना स्वाभाविक है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400





























