85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा












85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि/रा संदीप कुमार ने बताया है की भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
जनपद हापुड़ के समस्त 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि ये स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से निवास स्थान पर मतदान करने हेतु निर्धारित फार्म-12डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।
उपरोक्त फार्म-12डी अधिसूचना जारी होने के 5 दिवसों के अन्दर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा भरा हुआ फार्म-12डी प्राप्त किया जाएगा। उक्त फार्म-12डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in के होम पेज पर MENU के अन्तर्गत candidate nomination and other forms के लिंक पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड करके भरकर सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जमा कराया जायेगा।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:









  • Related Posts

    शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में चोरों ने शराब के ठेके को अपना निशाना बनाया। छत…

    Read more

    लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

    🔊 Listen to this लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64…

    Read more

    You Missed

    शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

    शराब के ठेके से महंगी शराब व नकदी चोरी

    लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

    लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

    खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

    खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

    मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

    मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा
    error: Content is protected !!