👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात एक दरोगा को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अभिषेक वर्मा ने गाली देने के मामले में लाइन हाजिर किया है। मामले की जांच की जा रही है। दरोगा वासुदेव को लाइन हाजिर किया गया है जिनकी एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
क्षेत्राधिकारी गढ़ आशुतोष शिवम ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ प्रांगण के बाहर एक भीड़ इकट्ठी हुई जो आपस में गाली-गलौज कर रही थी। भीड़ को तितर-बितर करते समय आवेश में आकर एक उपनिरीक्षक द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना प्रतीत हो रहा है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है एवं विभागीय जांच की जा रही है।






























