हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक ने रविवार को एमएसपी की गारंटी का कानून और किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने की मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान हापुड़ के चमरी में पहुंचे जहां रेलवे फाटक के पास उन्होंने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को रखा। इस दौरान किसानों ने कहा कि अन्नदाता बेहद परेशान है जिसको फसलों के तय किए गए दम भी नहीं मिल पा रहे। न ही किसान को कर्ज से मुक्ति दी जा रही है। राष्ट्रपति के नाम किसानों ने एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
किसान संगठन की मांग है कि एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए लेकिन इस दिशा में खास कदम न उठाने की वजह से किसान बेहद चिंतित हैं जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द सरकार इस ओर ध्यान दें। इस दौरान हापुड़ के रेलवे ट्रैक पर पहुंचे किसानों को एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, सीओ वरुण मिश्रा ने समझाया।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























