👁 0 views Views
गढ़: वार्ड-23 में नाले व सड़क का नौ लाख से होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर-23 में सोसायटी के बराबर वाले नाले और सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य का रविवार को गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण से राहगीर और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
वार्ड नंबर-23 के सभासद विनय यादव ने बताया कि रविवार को निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिसके निर्माण में करीब नौ लाख रुपए की लागत आएगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























