👁 0 views Views
सपा में एडवोकेट ललित सिंह का कद बढ़ा, राज्य कार्यकारिणी में मिली जगह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से ललित सिंह एडवोकेट को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। इसके बाद एडवोकेट ललित को बधाई देने वालों का तांता लगा है। ललित सिंह का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और लगातार समाजवादी पार्टी की योजनाओं का प्रचार व प्रसार करेंगे। चुनाव में डटकर मेहनत करेंगे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























