👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर आ रही बारात की बस अमरोहा क्षेत्र में स्थित गंगा तटबंध पर धोरिया एवं दियावली खालसा गांव के नजदीक अचानक बस पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे जिनमें से 15 से अधिक घायल हो गए।
बता दें कि रहरा क्षेत्र के गांव पथरा निवासी भगवत खड़गवंशी के बेटे महेश कुमार की शादी थी, गढ़मुक्तेश्वर के गांव बलवापुर निवासी युवती के साथ तय हुई थी। शनिवार की शाम गढ़मुक्तेश्वर के गांव बलवापुर बरात आ रही थी और जैसे ही बस अमरोहा के धोरिया एवं दियावली खालसा गांव के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























