हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के खादर इलाके में स्थित गांव लठीरा निवासी राहुल ने अपने दोस्त को उधार दिए हुए रुपए वापस मांगे। जब राहुल ने पैसे वापस मांगे तो उसका दोस्त आग बबूला हो गया और उसने राहुल के साथ गाली गलौज की जिसका विरोध करने पर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार राहुल ने दो वर्ष पूर्व एक मित्र को जरूरत पड़ने पर तीन हजार रुपए उधार दिए थे। शनिवार को राहुल ने जरूरत पड़ने पर उधार दिए हुए रुपए वापस मांगे तो उसके मित्र ने रुपए देने से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाया और बिना किसी कार्रवाई के मामला शांत हुआ।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























