हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक जिले से ऐसी लड़कियों और महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है जो महिला सशक्तिकरण के लिए रोल मॉडल हैं और निरंतर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं।
इसी कड़ी में हापुड़ जिले से ऑस्कर विजेता और शौर्य शक्ति फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य स्नेहा का सम्मान हापुड़ के अधिकारियों के द्वारा किया गया।
संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया स्नेहा के द्वारा हापुड़ जिले में और उत्तर प्रदेश में शिक्षा रोजगार महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
भविष्य में हापुड़ के प्रत्येक गांव में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी संगठन रणनीति बना रहा है जिसका नेतृत्व इस स्नेहा के द्वारा किया जा रहा है।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.


























