👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कट से यू-टर्न ले रहे 66 वर्षीय स्कूटी सवार बुजुर्ग सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए थे जिन्होंने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया है। पिलखुवा के मोहल्ला मठमालियान निवासी 66 वर्षीय अशोक ऊर्जा निगम से संबंधित कार्य के लिए ऊर्जा निगम कार्यालय स्कूटी से जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यू-टर्न लेते समय हापुड़ की ओर से जा रही एक बाइक से उनकी स्कूटी जा भिड़ी जिससे अशोक कुमार गंभीर रुपए से घायल हो गए जिन्होंने उपचार के दौरान गाजियाबाद के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811
























