हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 1993 सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा को अजमेर की टाडा कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले का अब्दुल करीम टुंडा के साडू ने स्वागत किया है। जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अशोकनगर की शेर वाली गली निवासी मेहमूद आलम, अब्दुल करीम टुंडा के साडू है जिन्होंने कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है।
अजमेर की टाडा कोर्ट ने 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है। इसके अलावा दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। टुंडा फिलहाल अजमेर की जेल में बंद है। 1993 में कोटा, लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई की ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट हुए थे और टुंडा इन मामलों में आरोपी था। सीबीआई ने टुंडा को इन धमाकों का मास्टरमाइंड माना था और 2013 में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सबूतों के अभाव में टुंडा को बरी किया गया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























