हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लखनऊ से आई टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने साफ-सफाई के साथ-साथ अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही उपचार करने पहुंचे मरीजों से भी व्यवस्था को लेकर कई इस सवाल पूछे। ओपीडी आदि कक्षा का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार कायाकल्प के तहत लखनऊ से टीम गुरुवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी पहुंची। टीम में डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, जिला अस्पताल से गरिमा अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कागजातों को देखा और अस्पताल परिसर में सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी मिली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री, डॉ अशफाक अली, अनुज फार्मासिस्ट, डॉक्टर बीपीएम आदि उपस्थित रहे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























