आरएसके इंटर कॉलेज एक बार फिर चर्चाओं में, जानिए वजह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित आरएसके इंटर कॉलेज एक बार फिर चर्चाओं में है। शिक्षकों द्वारा छात्र की पिटाई के बाद अब एक और मामला सामने आया है जिससे कॉलेज फिर चर्चाओं में आ गया है। छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज के आसपास घूम रहे शरारती तत्वों को फटकारा। साथ ही कुछ युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है की बाइक पर हुड़दंग करने वाले और छात्र के साथ मारपीट करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























