👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर लोजपा हापुड़ ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भारत रत्न देने,हाजीपुर बिहार डिवीजन का नाम उनके नाम पर रखने तथा उनके दिल्ली निवास को स्मारक घोषित करने की मांग की और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
लोजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में जगदीश लाल माकन, राजेंद्र सिंह, रामप्रकाश शर्मा, जितेंद्र कुमार,शहजाद अब्बासी,हरीप्रकाश यादव आदि मंगलवार को यहां नगर पालिका पहुंचे और उपजिला मैजिस्ट्रेट को मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।
आधुनिक चक्की द्वारा निर्मित माया चक्की आटे के लिए कॉल करें: 9259066439, 7669283177





























