हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव समिति द्वारा शनिवार को हापुड़ में संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शुभ यात्रा भी निकाली गई जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह यात्रा डॉ अंबेडकर पुस्तकालय, शहीद रामस्वरूप जाटव मार्ग, मीनाक्षी रोड से शुरू हुई जो कि मीनाक्षी रोड से शास्त्री नगर से मोरपुरा, गढ़ चुंगी, पक्का बाग, चंडी रोड, मेरठ गेट पुलिस चौकी, गोल मार्केट, कोठी गेट, बुलंदशहर रोड, मंशा देवी मंदिर होते हुए कोटला मेवतियान पहुंची और संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर पर विश्राम किया। यात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर हापुड़ कोतवाली परिवार निरीक्षक नीरज कुमार को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विनोद सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी के साथ नरेश कुमार भाटी, सभासद विकास दयाल, विनोद जाटव, बबली, यतीश, देवेंद्र जाटव, विनोद कर्दम आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































