हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):कनफेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स के द्वारा मंगलवार को गुणात्मक शिक्षा विषय पर एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया और गुणात्मक शिक्षा विषय पर अपने विचार रखे।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।उन्होंने बताया कि कनफेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स उत्तर प्रदेश मैं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए छात्र और छात्राओं से विचार और संवाद के माध्यम से समाधान तलाश रहा है। प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को लागू करने के लिए सभी विचारों को यूनाइटेड नेशन (UN) में भेजा जाएगा।संस्था निरंतर शिक्षा ,रोजगार ,महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेकर देश के शीर्ष संगठनों के साथ कार्य कर रही है और उनको समाधान भी बता रही है।संस्था का प्रयास है कि नौजवानों को सही दिशा में आगे बढ़ाया जाए ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।
आधुनिक चक्की द्वारा निर्मित माया चक्की आटे के लिए कॉल करें: 9259066439, 7669283177





























